Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव और जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं नगर वासियों और स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया और उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। और देश भक्ति के गीतों पर नाचते गाते हुए रवाना हुए। तिरंगा यात्रा रैली फतेहगंज पश्चिमी (ब्लाक) विकास खंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे की मेंन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे से स्टेशन रोड पर जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली का कस्बा वासीयों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा तिरंगा हमारे देश की शान है इसको कभी झुकने नहीं देना है। और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से अपने अपने घरों एवं गाड़ियों पर तिरंगा लगने की बात कही। तिरंगा यात्रा रैली में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अतहर अली, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जयसवाल, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, पूर्व सैनिक सुनील सिंह, चक्रवीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, ओमेंद्र सिंह चौहान, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बालेदीन पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, भाजपा नेता राम गुप्ता, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, प्रवीण मौर्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सूरज राठौर, मंडल महामंत्री डॉक्टर नरोत्तम मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, सभासद प्रेम कुमार कोरी, मोऩू ठाकुर, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ दीपू, पूर्व सैनिक राम सिंह, तुलाराम मौर्य, भाजपा नेता जगतपाल सिंह आदि भाजपा नेता एवं नगर नगर वासियों के साथ कई स्कूलों के बच्चे झंडा यात्रा रैली कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel