त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज और सेवा ज्वालापुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर स्थित तिलोकचंद डिग्री कॉलेज एवं सेवा ज्वालापुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की 94 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य और विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, संजय चौहान, अजय राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री (बाबूजी) कल्याण सिंह के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।उसके बाद मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होने बाबूजी को हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए कहा कि वे निडर, निर्भीक और साहसी राजनेता थे। जिन्होने जमीन से जुड़कर किसान और गरीबों की समस्यायों को सुना और बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद त्याग दिया। तथा कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर की बाबूजी की देन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग विजय शाक्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबूजी) को सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। और उन्होने कहा कि बाबूजी के प्राथमिकता में पहले किसान, मजदूर और गरीब आते थे। वे उनका सम्मान करते थे। और उन्होंने राज सरकार और केंद्र सरकार की योजना के बारे मे जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा उनके बताएं रास्तों पास चलने की प्रेरणा दी। और सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं में जोश भर और आने वाले चुनाव में अभी से जुट जाने का आवाहन किया। इस अवसर पर बाबूजी की जयंती कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, अजय राजपूत, भगवत सरन लोधी, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, फतेहगंज पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, शीतल भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, मोनू ठाकुर, सूबेदार मेजर रामसिंह, सूरज राठौर, अमित साहू, डॉ नरोत्तम मौर्य, आकाश गंगवार, शाही मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, मीरगंज मंडल अध्यक्ष चौधरी अजय वीर सिंह, दुनका मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, अमित साहू, जगतपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मंजू कोरी संध्या शर्मा, गुड्डी सिंह, मीरगंज गन्ना समिति अध्यक्ष तेजपाल सिंह फौजी, शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य, भाजपा नेता सत्यपाल यदुवंशी, विशाल दिवाकर, गुड्डू पाल, केपी राणा सहित भारी संख्या लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन एवं मतदाता पंजीकरण अभियान का किया शुभारम्भ

Wed Jan 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन एवं मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ रुहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम से किया गया, जिसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत […]

You May Like

advertisement