जोजल में 350 बोरा में अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

ओडिशा से हो रहा था 350 बोरा धान का अवैध परिवहन, राजस्व टीम ने पकड़ा

जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात को जगदलपुर और नानगुर तहसील के राजस्व विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने तहसील नानगुर के पुसपाल के नजदीक ग्राम जोजल के पास एक मालवाहक ट्रक को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। इस सम्बन्ध में नानगुर तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार रात लगभग 11ः45 बजे उस समय हुई जब टीम गश्त पर थी। टीम ने संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3195 को रोका, जो ओडिशा राज्य की ओर से आ रही थी, जांच के दौरान ट्रक में लगभग 350 बोरा धान लदा हुए पाया गया।
       ट्रक को वाहन चालक ओडिशा निवासी बुधु चला रहा था। बुधु से जब धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह स्पष्ट रूप से मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संयुक्त राजस्व दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन सहित 350 बोरे अवैध धान को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और वाहन को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नानगुर के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जहाँ श्रीमद्भगवदगीता का प्रकाश है, वहाँ अन्याय स्थायी नहीं रह सकता : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Tue Dec 9 , 2025
मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में एक वर्ष तक निरंतर आयोजित दैनिक गीता ज्ञान यज्ञ के नौवें दिवस।कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय एवं मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सस्वर मंत्रोच्चारण कर गीता के नौवें अध्याय के श्लोको से आहुति समर्पित की। कुरुक्षेत्र,अमित 9 दिसम्बर मंगलवार […]

You May Like

advertisement