कन्नौज: सड़क में गड्ढे होने से अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा , चालक समेत एक घायल

सड़क में गड्ढे होने से अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा , चालक समेत एक घायल

नादेमऊ । सड़क में बने गड्ढे से अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। चालक समेत हेल्पर घायल हो गए। सड़क पर आवागमन कर रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत हेल्पर को उपचार के लिए भर्ती कराया। कस्बा नादेमऊ के मां दुर्गा होटल के पास सड़क पर गड्ढे होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक शिवकांत और उमाकांत घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया दिल्ली से बनारस जा रहे थे। होटल के पास अचानक गड्ढा होने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में फर्नीचर का सामान लदा था। लाखों रुपए का नुकसान हुआ। ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां सरकार द्वारा सड़क पर गड्ढा मुक्त करने की बात कही जा रही है। वही प्रदेश में बहुत सी सड़कें गड्ढा युक्त बन चुकी हैं। गड्ढा युक्त सड़कें हादसे का कारण भी बन रही है। सड़क में गड्ढे गड्ढों में सड़क होने से आए दिन वाहन स्वामी टकराकर घायल होते हैं। अब देखना होगा प्रदेश की सरकार गड्ढा मुक्त सड़क करने का काम करती है या नहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: <em>छात्राओं को दी महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी</em>

Tue Nov 22 , 2022
छात्राओं को दी महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज । महिला सुरक्षा को लेकर जगह-जगह विद्यालयों मे महिला सशक्तिकरण पर अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इंदरगढ़ क्षेत्र की महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मढपुरा विद्यालय मे छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement