ट्रस्ट का शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने का अभियान

ट्रस्ट का शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने का अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने दुर्गा अष्टमी पर भी किया 51 कन्याओं का पूजन एवं सम्मान।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का नौ दिवसीय कन्या पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का विशेषकर ग्रामीण आंचल में शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से अवगत करवाने का अभियान चल रहा है। इसी अभियान में ट्रस्ट द्वारा आठवें दिन भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहार माजरा में नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन समारोह का आयोजन कर 51 कन्याओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक रणजीत की। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में कन्या पूजन की परम्परा वैदिक युग से चली आ रही है। उसी परम्परा को जारी रखने के लिए नवरात्रों में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने नई पहल शुरू की है। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी की विधिवत पूजा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। मुख्याध्यापक ने कहा कि आदिशक्ति देवी दुर्गा के अष्टम रूप मां महागौरी को सभी श्रद्धालु नमन कर मनोकामना कर रहे हैं। मां का उज्जवल, शांत और मोहक स्वरूप अमोघ फलदायी है।
ट्रस्ट के सदस्यों ने कन्या पूजन के अवसर पर कामना की कि मां महागौरी अपने भक्तों को सुख, शांति और संपन्नता का आशीर्वाद दें तथा जगत का कल्याण करें। भक्ति और उपासना से प्रसन्न होकर मां अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करती हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक सुमन्त सैनी ने इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट का धन्यवाद किया और आगे भी गांव मे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सेवा ट्रस्ट से निवेदन किया।
ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जिला कुरूक्षेत्र में 245 से ज्यादा कार्यक्रम कर 74 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों, वृद्धाश्रमों, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले लोगों, कुष्ट आश्रम में रहने वाले परिवारों, ग्रामीण महिलाओं, आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, खिलाडियों, रक्तदाताओं को डाबर की इम्युनिटी बुस्टर कीट देकर सम्मानित कर चुकी है। बुधवार के कार्यक्रम में अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से सभी कन्याओं को डाबर रियल जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर आयल, शहद आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिकेश, राजेंद्र, जसविंदर कुमारी, प्रमिला मौजूद रहे।
कन्या पूजन के उपरांत बच्चे उपहार के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रिलीज की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट

Wed Mar 29 , 2023
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रिलीज की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 29 मार्च: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को विश्वविद्यालय की वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट रिलीज की। विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement