राजस्थान में पेपर लीक के आरोपी उत्तराखंड से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार!

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने गौरीकुंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस साथ लेकर चली गई है।

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित ‘रीट’ परीक्षा का पेपर लीक कर दिया गया था। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का मास्टर माइंड बत्ती लाल को बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, रविवार को राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बत्ती लाल मीणा और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा था। इस मामले में राजस्थान सरकार ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:छात्र राजद ने एम.एल.आर्य कालेज में चलाया सदस्यता अभियान

Mon Oct 11 , 2021
छात्र राजद ने एम.एल.आर्य कालेज में चलाया सदस्यता अभियान पूर्णिया संवाददाता छात्र नेता राजद सह पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कालेज के मुलभुत समस्याओं से प्रधानाचार्य रीता सिंहा को अवगत करवाया|गर्ल्स कामन रूम,गर्ल्स व ब्वायज शौचालय, चापाकल, छात्र-छात्राओं के बैठने की सही व्यवस्था जैसे समस्याओं को रखा साथ ही […]

You May Like

advertisement