कन्नौज: आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत , एक घायल , भर्ती

तिर्वा हसेरन कन्नौज

आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत , एक घायल , भर्ती

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जितनी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार जारी है। हसेरन क्षेत्र के उदैयापुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र अवध बिहारी किसी कार्य से निचली गंगा नहर मार्ग से हसेरन जा रहा था। हसेरन की तरफ से गांव आते समय विनय पुत्र रामपाल दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार ज्ञान सिंह घायल हो गया। सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। अवध बिहारी ने हसेरन चौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जयंती महोत्सव 2022 के लिए हुआ श्री हनुमत ध्वजारोहण, विद्यापीठ में संकट मोचन श्री राम भक्त हनुमान के गुणगान से हुआ गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Sat Nov 26 , 2022
गीता जयंती महोत्सव 2022 के लिए हुआ श्री हनुमत ध्वजारोहण, विद्यापीठ में संकट मोचन श्री राम भक्त हनुमान के गुणगान से हुआ गीता जयंती महोत्सव का आगाज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान महाभारत युद्ध में श्री कृष्ण और अर्जुन के रथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement