श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल क

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन, परिक्रमा मार्ग- बैकुंठ नगर क्षेत्र स्थित श्रीदेवराहा बाबा योग निकेतन में अक्षय तृतीया के अवसर में द्विदिवसीय वार्षिकोत्सव 19 व 20 अप्रैल 2026 पर्यन्त संत शिरोमणि स्वामी रामकेवल दास महाराज के पावन सानिध्य अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महंत स्वामी शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 19 अप्रैल को प्रातः 05 बजे अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ होगा। इसके अलावा सायं 04 बजे से सरस भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें कई प्रख्यात भजन गायक अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से वृहद सन्त-विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा।जिसमें कई प्रख्यात सन्त, विद्वान व धर्माचार्य आदि भाग लेंगे। तपश्चात महंतों व महामण्डलेश्वरों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) के साथ महोत्सव का समापन होगा।
महाराजश्री के परम् कृपापात्र प्रमोद पाल (मुंबई), विनम्र कुमार मिश्र, द्वजेंदु प्रकाश त्रिपाठी एवं शिल्पी त्रिपाठी आदि ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध जन जागरूकता का चलाया जा रहा अभियान : डॉ. संजीव गोयल

Fri Apr 17 , 2026
एचपीवी वैक्सीन लगवा कर बचा जा सकता है घातक बीमारियों से। पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल : पिहोवा उपमंडल एसएमओ डॉ संजीव गोयल ने एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एवं गर्भ कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की टीम ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement