डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन के द्वारा द्विदिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रारंभ

डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन के द्वारा द्विदिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रारंभ

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन,16 फरवरी : मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन के द्वारा द्विदिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रारम्भ हो गया है।शिविर के प्रथम दिन वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. करन प्रीत, डॉ. अनीजा,
डॉ. निधि राघव एवं डॉ. हर्षित अग्रवाल आदि की टीम ने नेत्र रोगियों का कुशलता पूर्वक परीक्षण करके मोतियाबिंद की सफल सर्जरी की।साथ ही उन्हें निःशुल्क आई ड्रॉप व चश्मे आदि वितरित किए।
उमंग केयर फाउंडेशन के संस्थापक व प्रमुख समाजसेवी अनिल चतुर्वेदी एवं श्रीमती किरण चतुर्वेदी ने कहा कि आंखों के बिना संसार की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। जीव के पास हाथ-पैर, कान-नाक और मुंह सब है, फिर भी बिना आंखों के वह अपना भरण- पोषण करने में असमर्थ रहता है। नेत्र ज्योति ईश्वर का दिया वरदान है।इसका महत्व वही जानते हैं, जिनके पास यह नहीं होती या असावधानी के कारण इसे खो देते हैं।इसीलिए हमारी संस्था पिछले तीन वर्षों से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करती है।जिससे जरूरतमंदों को नेत्र ज्योति प्रदान की जा सके।
उमंग केयर फाउंडेशन के महासचिव आयुष चतुर्वेदी एवं श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टर्स एवं स्टाफ की प्रशंसा की।साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कराने का आश्वासन दिया।
प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. श्रॉफ आईं केयर इंस्टीट्यूट नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अत्यंत प्रतिष्ठित व जाना माना नाम है। इसके द्वारा समूचे देश के कई नगरों में जो निस्वार्थ सेवा कार्य किए जा रहे हैं, वे अति प्रशंसनीय हैं।इस चिकित्सालय ने वृन्दावन में साधु-संतों, निर्धनों व निराश्रितों आदि की जो सेवा की जा रही है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
इस अवसर पर डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासक सी.पी. मैसी, डॉ.आर.के. चतुर्वेदी, मुकेश कुमार (एच.आर. डिपार्टमेंट), डॉ. राधाकांत शर्मा, सौरभ शर्मा, मनोज चौधरी, मदन शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि शोधार्थियों को देगा रिसर्च अवार्ड : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Feb 17 , 2026
कुवि कोर्ट की बैठक में 746 करोड़ 62 लाख 86 हजार रूपये का बजट पारित।कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विश्वविद्यालय की 77वीं कोर्ट बैठक। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित)16 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सोमवार को विश्वविद्यालय कोर्ट की 77वीं में बैठक (आनलाइन व ऑफलाइन) […]

You May Like

advertisement