गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में आयोजित होगा दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छह सितंबर को वामन पुराण की कथा के साथ शुभारंभ करेंगे विधायक सुभाष सुधा।
संध्याकालीन आरती में मुख्यातिथि होंगे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।
दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डीपी चौधरी।
वामन पुराण की कथा के समापन अवसर पर मुख्यातिथि होंगे नगराधीश चंद्रकांत कटारिया।
सात सितंबर को नगर में निकाली जाएगी वामन भगवान की विशाल शोभायात्रा।
शोभायात्रा को हरी झंडी देंगे उपायुक्त शांतनु शर्मा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी एसडीएम अदिति।
वामन भगवान की नौका विहार व विशेष संध्या कालीन आरती का होगा आयोजन।
हरियाणा कला परिषद के कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग।
कुरुक्षेत्र, 04 सितंबर :
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ छह सितंबर को वामन पुराण की कथा के साथ होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा होंगे। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शुकदेव व्यासपीठ से सन्निहित सरोवर पर श्रीवामन भगवान की कथा का रसपान करवाएंगे। इसी दिन सायं तीन बजे थीम पार्क में सभा की ओर से दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी (डीपी) करेंगे। पहले दिन नामी पहलवानों की कुश्तियां होंगी और दूसरे दिन सात सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सायं काल छह बजे विशेष संध्याकालीन आरती में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और महंत बंसीपुरी महाराज के सान्निध्य में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा नगर की 32 अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस मेले में सात सितंबर को दोपहर तीन बजे श्रीवामन भगवान की शोभायात्रा दुखभंजन महादेव मंदिर से निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त शांतनु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर थानेसर एसडीएम अदिति उपस्थित रहेंगी। उपायुक्त शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई श्रीवामन भगवान की यह शोभायात्रा सायं छह बजे सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी जहां पर परंपरा के अनुसार श्रीवामन भगवान के हिंडोला को नौका विहार करवाया जाएगा और उसके बाद ठाकुर जी की आरती की जाएगी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा और एसडीएम अदिति मुख्य रूप से भाग लेंगे। उसके बाद सायं सात बजे हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा सन्निहित सरोवर पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
इससे पूर्व श्रीवामन पुराण की कथा का समापन होगा, जिसमें नगराधीश एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड चंद्रकांत कटारिया मुख्यातिथि के तौर पर भाग लेंगे तथा डीएसपी डा. शीतल सिंह धालीवाल कथा के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।