जयराम महिला पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकार कानून अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करता है : डा. दिनेश सिंह।

कुरुक्षेत्र, 28 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गतिमान सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक लोहार माजरा में एनबीए मान्यता और बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर दो दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जयराम महिला पॉलिटेक्निक में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला कार्यशाला में छात्राओं ने भी काफी उत्साह दिखाया। इस कार्यशाला का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़ द्वारा किया गया। कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में प्रथम दिन के वक्ता डा. दिनेश सिंह प्रोफेसर दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल और डा. नितिन गोयल सहायक प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा ने बौद्धिक संपदा अधिकार पर अपने विचार सांझा किए। इस कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) कानून, कंपनियों और व्यक्तियों को अनुसंधान और विकास में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आईपीआर रचनाकारों को उनके काम पर विशेष अधिकार देता है। इससे उन्हें अपने आविष्कारों और रचनात्मक कार्यों से आर्थिक रूप से लाभ कमाने में मदद मिलती है। दूसरे दिन के मुख्य वक्ता डा. प्रदीप कुमार प्रोफेसर ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और डा. राकेश कुमार प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा ने एनबीए मान्यता पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यशाला के समापन पर जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर और जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार सुरेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया गया।
परिचय : कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत करते हुए एवं भाग लेती हुई छात्राएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारी 5 मार्च को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे

Sat Mar 1 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक हुईयूनियन का आरोप अधिकारी प्रदेश सरकार की सुविधाएं लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र, 28 फरवरी : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 41 कैंप कार्यालय करनाल की शाखा जन स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement