![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220313-WA0075.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220313-WA0076.jpg)
सहरसा के नारायण मेडिकल कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री आलोक रंजन सहित कई दिग्गजों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत किया।इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय,स्व0 अटल बिहार वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तत्पश्चात दिप्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्यघाटन किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सहित पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।पार्टी के विचारधाराओं से नेता व कार्यकर्ताओं को अवगत कराने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं संगठन विस्तार करने को लेकर नेता व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।ताकि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी देश का नंबर वन पार्टी बन सके इसके लिए एकजुटता के साथ काम किया जा रहा है।