रास्ते के विवाद में चली गोली,दो घायल

रास्ते के विवाद में चली गोली,दो घायल

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महनार थाना के हसनपुर उत्तरी पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस सहित गोली का तीन खोखा बरामद किया है।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस संबंध में बताया गया कि महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर उत्तरी पंचायत के गौतम टोला में ग्रामीण सड़क निर्माण के दौरान वर्तमान मुखिया पति सुदेश सिंह एवं पूर्व मुखिया पति रंजीत सिंह उर्फ लूलन सिंह के बीच में जमकर विवाद हुआ।आरोप है कि इसी विवाद में सुदेश सिंह की ओर से गोलीबारी की गई।जिसमें रंजीत कुमार सिंह उर्फ लूलन सिंह एवं सहदेव सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।बताया गया कि लूलन सिंह के पैर में एवं प्रमोद सिंह के बांह में गोली लगी है।लूलन सिंह को कुल दो गोली लगी है।घटना सुबह 10:30 बजे की बताई गई है।गोली लगने के बाद दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।बताया गया कि सदर अस्पताल से भी दोनों को पटना रेफर किया गया है।इस बीच घटना की सूचना मिलने पर महनार थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की गहराई से जांच की।मौके से पुलिस ने 9 एमएम की एक जिंदा कारतूस के साथ 9 एमएम गोली का तीन खोखा बरामद किया है।पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन सहित एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बीआर 31एफ 1845 बरामद किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए महनार थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सुदेश सिंह के घर पर छापेमारी की गई है।लेकिन घर में कोई नहीं मिला,घर के सभी लोग फरार थे।उन्होंने बताया कि फर्द बयान या आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई जिसमें वर्तमान मुखिया पति सुदेश सिंह पर गोली चलाने का आरोप है।उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं दूसरी ओर बताया गया कि जिस सड़क को लेकर विवाद हुआ उस सड़क को किसी सरकारी फंड से बनवाया जा रहा था।कहा जाता है कि इस बीच वर्तमान मुखिया ने कहा कि वह इस सड़क को बनाएंगे।इसी बीच लूलन सिंह वहां आ गए और इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय की व्यवस्था को साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम:कुशवाहा

Wed Jun 8 , 2022
विद्यालय की व्यवस्था को साजिश के तहत किया जा रहा है बदनाम:कुशवाहा संघ की सदस्यता व मासिक बैठक को नियमित रूप से करें : उत्पल कांत हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोप गुट) जिला शाखा वैशाली की बैठक महासंघ गोप गुट भवन हाजीपुर में संपन्न हुई।प्रदेश कमेटी के आह्वान पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement