पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के रीडर सहित दो निरीक्षक पदौन्नत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के रीडर उप निरीक्षक मांगे राम व उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को निरीक्षक बनाया गया। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक मांगे राम व सुरजीत सिंह को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री हिमांशु गर्ग ने कार्यालय में कार्यरत रीडर उप निरीक्षक मांगे राम व सुरजीत सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदौन्नत किया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक मांगे राम व सुरजीत सिंह को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 1985 में सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस विभाग में भर्ती हुए मांगे राम ने मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए फरीदाबाद, अम्बाला व यमुनानगर में भी अपनी सेवाएं दी। निरीक्षक मांगे राम जिला कुरुक्षेत्र में थाना प्रभारी केयूके व कृष्णा गेट के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के रीडर के तौर पर कार्यरत हैं। निरीक्षक सुरजीत सिंह वर्ष 1985 में सिपाही के पद पर हरियाणा पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जिन्होंने मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए यमुनानगर व पंचकुला में भी अपनी सेवाएं दी। निरीक्षक सुरजीत सिंह कार्यालय पुलिस अधीक्षक में सेना लिपिक व ट्रैफिक कोर्डिनेटर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह कोर्ट कोम्पलैक्स कुरुक्षेत्र में कार्यरत हैं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र, नरेन्द्र सिंह, हैड क्लर्क अनिल सोनी, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल, रामकरण, धर्मपाल, सुलेख चन्द, कर्मबीर सिंह, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, दलबीर सिंह, मुकेश कुमार व सहायक पुलिस प्रवक्ता कुलदीप उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी विष्णु सरवनन का प्रेरणादायी वीडियो ऑनलाइन योग कार्यक्रम में शामिल

Thu Jun 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष- 94161-91877 ऑनलाइन योग कार्यक्रम में बताया गया सूर्य नमस्कार का महत्व। कुरुक्षेत्र, 17 जून : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय मथाना द्वारा सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के […]

You May Like

advertisement