जनपद बरेली में छिनैती की घटना खारिज करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

जनपद बरेली में छिनैती की घटना खारिज करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं छिनैती के 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं 01 मोबाइल आदि बरामद।
दि0 श्री निर्देव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 रम्पुरा जाटान थाना मीरगंज, बरेली ने सूचना दी कि बाइक से जनसेवा केन्द्र से घर लौटने के दौरान दुलीराम इण्टर कालेज के पास मोड़ पर पीछे से बाइक पर सवार 02 बदमाश आये और मेरे कंधे से बैग को झपट्टा मारकर भाग गए , बैग में मेरे रुपये थे।
सूचना पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत की गयी थी, घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी।
रात्रि थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु गश्त की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी कि ग्राम बलुपुरा चौराहे के पास 02 बदमाश किसी घटना को कारित करने के लिए खड़े है। सूचना पर मीरगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी। बदमाशों द्वारा स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से घायल बदमाश व इसके 01 अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में घायल में बदमाश ने अपना नाम रवि पुत्र अशोक उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना मीरगंज, बरेली बताया तथा दूसरे बदमाश ने अपना नाम विक्की पुत्र मूलचन्द उम्र 19 वर्ष निवासी मौहल्ला मालीपुरा थाना मीरगंज, बरेली बताया। दोनो अभियुक्तों द्वारा दुलीराम इण्टर कालेज के पास घटना को करना स्वीकार किया है।
बदमाशों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, FIR 374/26 से सम्बन्धित 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक व 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तों के साथ घटना में शामिल अन्य साथियों, अपराध इतिहास की जानकारी एवं विस्तृत पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में मंडल कार्य समिति सत्यापन को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

Thu Sep 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में 119 मीरगंज विधानसभा की मंडल कार्य समिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के तहत मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता फतेहगंज पश्चिम मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement