देहरादून: शासन स्तर पर हुए तबादले, दो पीसीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी,

वी वी न्यूज

देहरादून। दो पीसीएस अफसरों का तबादला करते हुए शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। कुछ और पीसीएस अफसरों के तबादला होने की भी खबर है। शासन स्तर पर तबादला सूची तैयार की जा रही है जिस पर जल्द ही मुहर लगने की संभावना है।

लंबे समय से चर्चा थी कि पीसीएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं। इसी कड़ी कड़ी में देर रात शासन ने दो पीसीएस अफसरांे के तबादले की सूची जारी कर दी। रुद्रप्रयाग के एडीएम वीर सिंह बुदियाल और स्मार्ट सिटी के एसीईओ श्याम सिंह राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है।

वीर सिंह बुदियाल को नगर निगम देहरादून का मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। चर्चा है कि कई और पीसीएस अफसरों की सूची तैयार हुई है जिनका जल्द ही तबादला हो सकता है। इस सूची में 10 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के नाम बताए जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: नगर निगम क्षेत्र में मरे जानवरों को दबाने की कोई व्यवस्था, सुखबीर बटोला पार्षद

Wed Nov 22 , 2023
वी वी न्यूज निगम देहरादून के अंतर्गत मरे हुए गाय भैंस वह अन्य जानवर पूर्व में जंगलों में दबाने का काम एक ठेकेदार राजेश कुमार को दिया गया है जिनके द्वारा नगर निगम क्षेत्र के व ग्रामीण क्षेत्र के मरे हुए जानवरों को ले जाकर एक निर्धारित शुल्क लेकर दबाया […]

You May Like

advertisement