बिहार:सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर,एक की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर,एक की हालत गंभीर

अररिया से मो माजिद

सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 57 पर मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए औराही पूरा पंचायत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फिरोज आलम ने बताया कि पल्सर गाड़ी संख्या बीआर 38 आर 3283 पर सवार औराही पूरब पंचायत वार्ड संख्या दस हल्दिया गांव निवासी 22 वर्षीय मो अतहर पिता फारुख एवं 23 वर्षीय जुम्मन पिता जावेद ट्रेन पकड़ने के लिए अररिया रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी क्रम में डोरिया सोनापुर गांव के मदरसा चौक पर बाइक की टक्कर ग्लैमर गाड़ी संख्या बीआर 38 एन 3608 से हो गई। दोनों गाड़ी एक ही दिशा में फारबिसगंज से अररिया की तरफ जा रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को रेफर्ड कर दिया। ग्लैमर गाड़ी चालक नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज गांव का रहने वाला है जो आरएस थाना क्षेत्र के मटियारी गांव मेहमानी में जा रहा था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सिमराहा थानाध्यक्ष को दी गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:प्रभात के प्रयास ने लाया रंग,अड़राहा उपस्वास्थ्य की मांग स्वीकृत

Wed Sep 8 , 2021
प्रभात के प्रयास ने लाया रंग,अड़राहा उपस्वास्थ्य की मांग स्वीकृत फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज प्रखंड के अड़राहा पंचायत में उपस्वास्थ्य की मांग सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव वर्षों से कर रहे थे। स्वास्थ्य सुविधा नहीं रहने से फारबिसगंज प्रखंड के सबसे अंतिम छोड़ में बसें अड़राहा पंचायत के लोगों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement