उत्तराखंड: टाटा सूमो गिरी गहरी खाई में, ड्राइवर सहित दो लोगो लापता…

चमोली: दशोली ब्लॉक में मठ-बेमरु मोटर मार्ग पर बेमरु गांव के पास टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। घटना रविवार देर रात की है।टाटा सूमो में ड्राइवर दो लोग सवार थे, जो इस हादसे के बाद से लापता है।घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और टाटा सूमो में सवार दोनों लोगों की तलाश में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो का चालक मठ गांव से बारात छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी बेमुरू गांव के पास टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जिस स्थान से वाहन खाई में गिरा है, वहां खाई बहुत गहरी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वे वाहन की तलाश में काफी नीचे तक गए थे, लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चला है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना स्थनीय प्रशासन को दी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बिहार की ओर से कला भवन नाट्य विभाग की बेहतरीन प्रस्तुति

Mon Nov 22 , 2021
बिहार की ओर से कला भवन नाट्य विभाग की बेहतरीन प्रस्तुति नाटक वंस अगेन का मंचन आज किया जाएगा। यह नाटक समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति अत्याचार को दर्शाती है। इस कहानी के लेखक एवं निर्देशक विश्वजीत कुमार सिंह ने इसे बहुत ही बेहतरीन ढंग से मंचन किया है […]

You May Like

advertisement