21वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में कुरुक्षेत्र के दो खिलाडिय़ों ने जीते पांच मेडल

70 वर्षीय सुभाष चंद्रा ने दो गोल्ड सहित जीते 3 मेडल, 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान ने जीते दो मेडल,साई कुरुक्षेत्र में खिलाडिय़ों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 9 फरवरी : युवरानी एथलेक्टिस समिति अलवर राजस्थान की तरफ से 6 व 7 फरवरी को राजऋषि कॉलेज अलवर में 21वीं ओपन नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के 70 वर्षीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा और 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान राणा ने 5 मेडल जीते हैं। इन खिलाडिय़ों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से स्वागत किया गया और सम्मानित भी किया गया।
राजस्थान अलवर में युवरानी एथलेटिक्स समिति की तरफ से आयोजित 21वीं ओपन नेशनल चैम्पियनशीप में कुरुक्षेत्र के 70 वर्षीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा ने लॉग जम्प में 4.32 मीटर छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा ट्रप्पल जम्प में 7.95 मीटर जम्प लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया और 22.33 मीटर हैमर थ्रो फैंककर द्वितीय स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के ही 65 वर्षीय खिलाड़ी बीरभान राणा ने 5 किलोमीटर वॉक में द्वितीय स्थान हासिल किया तथा लॉग जम्प 3 मीटर छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेक्टिस के राष्टï्रीय खिलाड़ी सुभाष चंद्रा व बीरभान राणा का भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इन खिलाडिय़ों को साई के सहायक निदेशक बाबूराम रावल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, सोहन लाल, समाज सेवी विनोद गर्ग, समाज सेवी बलराज ग्रेवाल, समाज सेवी नरेश सैनी ने स्वागत किया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज सेवी अजैब सिंह, अमित कुमार, चांद राम सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 फरवरी को सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आयोजित होगा रोजगार मेला

Tue Feb 10 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित) 9 फरवरी : जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 11 फरवरी 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह […]

You May Like

advertisement