कनौज: फूड प्वाइजन होने से की दो सगी बहनों की मौत , मां की गंभीर हालत भर्ती

फूड प्वाइजन होने से की दो सगी बहनों की मौत , मां की गंभीर हालत भर्ती
✍️, संवाददाता सुमित मिश्रा
कन्नौज । जनपद कन्नौज के तालग्राम कस्बा मे एक ही परिवार के लोग खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई। वही परिवार के कई लोग उपचार के लिए भर्ती है। मां की हालत चिंताजनक बताई जा रही है उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। तालग्राम कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर मे बीती शाम घर के सभी लोगों ने खाना पीना खाकर सोने जा रहे थे। तभी अचानक देर रात परिवार के लोगों की तबीयत खराब हो गई है। रिया उम्र 13 वर्ष रितिका उम्र 7 वर्ष पुत्री श्यामवीर कि दूषित खाना खाने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। दो सगी बहनों की मौत के बाद मां पिंकी की हालत गंभीर हो गई। घर के लोगों ने आनन-फानन में फर्रुखाबाद के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। जहां पर उनका उपचार जारी है। दोनों सगी बहने कक्षा 6 व कक्षा दो की छात्रा थी। जानकारी होते ही कस्बा व मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फूड प्वाइजन दूषित खाना खाने से मौत की बात सामने आ रही है। लोगों में चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र/छात्राओ ने कालेज पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

Tue Jun 28 , 2022
रिर्पोट पदमाकर पाठक डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र/छात्राओ ने कालेज पर अवैध वसूली का लगाया आरोप। महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के अस्थाई कार्यालय गेट पर दिया धरना। आजमगढ़।जिले के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र/छात्राओ ने महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के अस्थाई कार्यालय गेट पर प्रदर्शन कर कालेज पर अवैध वसूली […]

You May Like

Breaking News

advertisement