
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभासद के भतीजे समेत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।तलाशी के दौरान दोनो के पास 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।सभासद ने भतीजे स्मैक तस्कर को छुड़ाने का दबाव बनाया।लेकिन पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के निर्देश पर रविवार देर शाम दरोगा आदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घेरावंदी करके माधौपुर ओवर ब्रिज के पास खाली मैदान से कस्बा के मोहल्ला भोले नगर वार्ड 10 निवासी एक सभासद के भतीजे मो सैफ और उसके दोस्त कस्बा के मोहल्ला अहमद नगर नई बस्ती निवासी मो आलम को गिरफ्तार कर लिया।जबकि कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जमीर अहमद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने उसे वांछित किया है। तलाशी लेने पर सभासद के भतीजे मो सैफ के पास से 35 ग्राम और मो आलम के पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई।पुलिस पूछताछ में मो आलम ने बरामद स्मैक सभासद के भतीजे मो सैफ की बताई।जबकि सैफ ने स्मैक जमीर अहमद से खरीदकर फुटकर में बेचना बताया।पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया।सभासद ने भतीजे स्मैक तस्कर को छुड़ाने के कई सभासदों को थाना ले जाकर खूब दबाव बनाया।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने सभासद का भतीजा मो सैफ शातिर स्मैक तस्कर है।स्थानीय थाना में उसके खिलाफ स्मैक तस्करी, सट्टा और शराब तस्करी के 5 मुकदमे दर्ज है।हालांकि जल्दी अमीर बनने के लालच में आया उसका साथी मो आलम पहली बार स्मैक तस्करी में जेल गया है।जल्द वांछित तीसरे आरोपी जमीर अहमद को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।


