
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे स्मैक तस्कर समेत दो स्मैक तस्करों को हाइवे यात्री सेट से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।उनके पास से 72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले सभासद के भतीजे सैफ और मो आलम को 60 ग्राम स्मैक में जेल भेजा गया था।जबकि कस्बा के मोहल्ला अहमद नगर नई बस्ती वार्ड 8 निवासी उनका तीसरा साथी जमीर अहमद फरार हो गया था।पुलिस ने उसे वांछित किया था।शुक्रवार सुबह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाइवे बाईपास पर मौजूद यात्री सेट से कस्बा के मोहल्ला अंसारी वार्ड 7 निवासी उसके साथी कासिम के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर वांछित जमीर अहमद से 46 ग्राम और उसके साथी कासिम से 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कासिम भी जमीर अहमद से स्मैक खरीदकर इलाके में और ट्रक चालकों को फुटकर में बेचकर अपना परिवार चलाता है।जमीर अहमद शातिर स्मैक तस्कर है।उसके खिलाफ पहले से ही स्थानीय थाना में स्मैक तस्करी, सट्टा के मुकदमे दर्ज है।दोनो को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।


