कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र व प्रो. ललित गौड को मिला हरियाणा संस्कृत अकादमी सम्मान, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र व प्रो. ललित गौड को मिला हरियाणा संस्कृत अकादमी सम्मान, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल :– कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया है। हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2017 व 2018 के संस्कृत साहित्यकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र को आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान वर्ष 2017 के लिए व वर्ष 2018 के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. ललित कुमार गौड को महर्षि वेदव्यास सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. सुरेन्द्र मोहन मिश्र व प्रो. ललित कुमार गौड को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान मिलना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सम्मान मिलने पर कुवि शिक्षको को बधाई दी ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के दक्षिण काली पीठ धाम में रामायण पाठ के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Sun Apr 25 , 2021
पिहोवा के दक्षिण काली पीठ धाम में रामायण पाठ के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र पिहोवा :- श्री दक्षिणा काली पीठ संचालन समिति की ओर से मॉडल टाउन, पिहोवा मै दिनांक 27, अप्रैल 2021 श्री हनुमान जन्मोत्सव (जयंती) […]

You May Like

advertisement