आज़मगढ़: दो चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद


थाना दीदारगंज
दो चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद
वादी अमित कुमार विश्वकर्मा पुत्र मुन्नीलाल विश्वकर्मा ग्राम हड़वा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दि0 12.02.2022 को घर का ताला तोड़कर घर में रखे आलमारी से 20000 हजार रूपये तथा जेवारात चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दि0 14.02.2022 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/2022 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था तथा वादी श्री दिनदयाल यादव पुत्र प्रिजविहारी यादव ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दि0 05.03.2022 को बकरी चोरी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 54/22 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तारी विवरण
आज दिनांक 12.03.2022 को उ0नि0 नागेश चौधरी मय हमराह के द्वारा हाईड्रील चरौवा पर से चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम रवी यादव पुत्र अमरबहादुर यादव ग्राम बनपुरवा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष बताया जिसके पास से एक अदद चैन व एक जोडी छाला कान का व एक अगूठी व चांदी का एक जोडी पायल बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम प्रिन्स यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 17 वर्ष बताया।
पूछताछ पर बताये कि दिनांक 05.03.22 को रात्रि में ग्राम समुन्द्रपुर के पास से हम लोग चार बकरी चुराकर मो0सा0 से लेकर भाग रहे थे कि गांव वाले के शोरगुल पर छोड़कर भाग गये थे तथा अभियुक्त रवी यादव उपरोक्त ने बताया कि मैने दिनांक 12.02.22 को रात्रि में पल्थी बाजार से शाहगंज रोड पर एक मकान से कुछ आभूषण व पैसा चोरी किया था।
अभियुक्त रवी यादव व बाल अपचारी प्रिन्स यादव को उनके अपराध मु0अ0स0 54/22 धारा 457/380 भादवि का बोध कराते हुए व तथा अभियुक्त रवी यादव को मु0अ0स0 38/22 धारा 457/380 भादवि का भी बोध कराते हुये समय करीब 08.10 बजे हिरासत में लिया गया। अन्य बैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. रवी यादव पुत्र अमरबहादुर यादव ग्राम बनपुरवा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष
  2. प्रिन्स यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 17 वर्ष
    बरामदगी
    एक अदद चैन व एक जोडी छाला कान का व एक अगूठी व चांदी का एक जोडी पायल
    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
  3. थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
  4. उ0नि0 नागेश चौधरी थाना दीदारगंज आजमगढ़।
  5. का0 दुर्गेश गौड़
  6. का0 हरेन्द्र प्रसाद
  7. का0 कन्हैया कुमार

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: रंगदारी मांगने गये दो अभियुक्त तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तार

Sun Mar 13 , 2022
रंगदारी मांगने गये दो अभियुक्त तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तारदिनांक 11.03.2022 वादी नीरज यादव पुत्र स्व. तीजू यादव ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी कि मेरे कोचिंग संस्थान मार्टीनगंज पर दो व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए जान से मारने […]

You May Like

Breaking News

advertisement