बिहार:रिंटू सिंह हत्या की सीबीआई जांच हो : उदय सिंह

रिंटू सिंह हत्या की सीबीआई जांच हो : उदय सिंह

पूर्णिया संवाददाता

पूर्व जिला पार्षद और वर्तमान जिला पार्षद के पति विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की निर्मम हत्या की निन्दा करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नही हैं। युवा नेता, समाजसेवी, गरीबों के सेवक रिन्टू की हत्या की खबर सुनकर मैं स्तब्द रह गया। उक्त बातें पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कही। उन्होंने ने कहा कि आखिर पूर्णिया में शुरू हुई हत्याओं की दौर किस-किस माँ की गोद सुनी करेगा और कितनी बहुओं की मांग सुनी करेगा। चार-पाँच दिन पहले ही रिन्टू पर जानलेवा हमला हुआ था पूरी तफ्तीस कर पुलिस ने रिन्टू के आवेदन पर एफ आई आर दर्ज किया। यदि उस आवेदन पर पुलिस त्वरित कारवाई करती तो रिन्टू सिंह की जान नहीं जाती। श्री सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर पुलिस निष्पक्ष होकर क्यों नहीं काम कर पाती है? पूर्णिया में पुलिस किसके इसारे पर काम कर रही है? कौन है इसके लिये जिम्मेवार? पीड़ित जनता किसके पास फरियाद ले कर जायेगी? रिकॉर्ड मत से विजयी होने के तुरन्त बाद रिंटू सिंह की हत्या क्यों की गई? पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्णिया की जनता खामोश होकर यहाँ की हालात को बेबस आँखों से देख रही है। आखिर सब्र की भी सीमा होती है? बिहार की सरकार और यहाँ की पुलिस से निष्पक्ष जाँच और उचित कार्रवाई की आशा नहीं की जा सकती है। यहाँ के लोगो को राज्य सरकार और राज्य की पुलिस पर कोई भरोसा नही है इसलिए मैं CBI जाँच की माँग करता हूँ और इस संदर्भ में मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री जी को पत्र लिखूँगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:देव दीपावली के अवसर पर 19 नवंबर को फिर जगमग होगा सौरा नदी का किनारा

Sat Nov 13 , 2021
देव दीपावली के अवसर पर 19 नवंबर को फिर जगमग होगा सौरा नदी का किनारा पूर्णिया संवाददाता पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का दिन है। इसी दिन बिहार की इकलौती सामाजिक व धार्मिक संस्था श्रीराम सेवा संघ लगातार छठे वर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement