थानेसर शहर में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 25 करोड़ रुपए: उमा।

थानेसर शहर में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 25 करोड़ रुपए: उमा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कंद कालोनी में गली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ। लोगों की सुनी समस्याएं। लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

कुरुक्षेत्र 20 दिसम्बर :- नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से करीब 25 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इन विकास कार्यों को पूरा करने के लिए नगरपरिषद की तरफ से रूप रेखा तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
नप अध्यक्षा उमा सुधा बुधवार को कंद कालोनी में गली निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले नप अध्यक्षा उमा सुधा ने 10 लाख की लागत से कंद कालोनी वार्ड नम्बर 11 में बनने वाली मेन गली का नारियल तोडकर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहर के सभी सैक्टरों की गलियों, सडक़ों और डम्पिंग स्थलों की पूर्णत: सफाई की जाएगी। इसके लिए अलग से टिप्पर लगाए जाएंगे तथा घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जहां लोग गंदगी के ढेर लगाते है वहां पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इसके साथ ही नियमित रुप से गंद डालने वाले लोगों की पहचान भी की जाएगी और इस प्रकार के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। अगर फिर भी माने तो नगर परिषद चालान भी कर सकती है। इस मॉडल प्लान को कामयाब बनाने के लिए सैक्टरों के लोगों के सहयोग की निहायत जरुरत रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर बुधराम, कमल बत्तरा, राज सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप राणा, संजीव मास्टर, अमित, गीता, ऊषा, अनिल बत्तरा, हरिश बत्तरा, प्रवीण बत्तरा, शर्मिला, अनुपमा, किरण, ललिता आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट के इस दौर में “लोकल“ ने ही हमें बचाया : सतीश कुमार।

Wed Jan 20 , 2021
संकट के इस दौर में “लोकल“ ने ही हमें बचाया : सतीश कुमार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 लोकल फॉर वोकल आत्मनिर्भर बनने का मंत्र : सतीश कुमार।उच्च शिक्षा के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना : प्रो. कुठियाला।नव भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर […]

You May Like

advertisement