शहर के हर वार्ड में बिना भेदभाव व समान रुप से हुए विकास कार्य: उमा।

शहर के हर वार्ड में बिना भेदभाव व समान रुप से हुए विकास कार्य: उमा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सैक्टर 7 व कीर्ति नगर में 30 लाख के निर्माण कार्यों का किया शुभारम्भ।
लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए वार्डों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी :- नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि शहर के सभी 31 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रुप से विकास कार्यों को किया गया। इस शहर के हर वार्ड में लगातार विकास कार्य चल रहे है और विकास का यह कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस शहर में कई सौ करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके है।
नप अध्यक्षा उमा सुधा वीरवार को सैक्टर 7 वार्ड नम्बर 14 व वार्ड 5 कीर्ति नगर में आयोजित कार्यक्रमों में बोल रही थी। इससे पहले नप अध्यक्षा उमा सुधा, पार्षद धन सिंह गांधी, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा ने सैक्टर 7 वार्ड नम्बर 14 की मार्किट में 15 लाख की लागत से बनने वाले फुटपाथ व वार्ड नम्बर 5 के कीर्ति नगर में 15 लाख की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। नप अध्यक्ष उमा सुधा ने कहा कि शहर का विकास करने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस समय शहर के हर वार्ड में विकास कार्य चल रहे है। इन विकास कार्यों का फायदा लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है।
नप अध्यक्षा ने कहा कि सैक्टर 7 और कीर्ति नगर में 15-15 लाख रुपए के विकास कार्यों को शुरु किया गया है। इन विकास कार्यों की गुणवता पर नप के अधिकारी, एजेंसी के लोग पूरा फोकस रखेंगे, अगर किसी भी स्तर पर कोई शिकायत और कमी पाई गई तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी ईमानदारी और निष्ठï के साथ विकास कार्यों को पूरा करे। इन कार्यक्रमों में पाषर्द मोहन लाल अरोड़ा व धनसिंह गांधी ने मेहमानों का स्वागत किया और वार्डों में नप द्वारा किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, विनोद, वेद गाबा, आत्म चौधरी, बीडी शर्मा, सतीश शर्मा, रिंकू, रुप चंद शर्मा, ओमप्रकाश, रामलाल सैनी, धनसिंह गांधी, राजकुमार, सतीश कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. जसविंद्र खैहरा ने सलपानी गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण।

Thu Jan 21 , 2021
डा. जसविंद्र खैहरा ने सलपानी गन्ना खरीद केंद्र का किया निरीक्षण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी :- शुगरकेन बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने सलपानी गन्ना खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डा. खैहरा ने कंडे पर तोल का निरीक्षण […]

You May Like

advertisement