अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करेगी उमंग संस्था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करेगी उमंग संस्था।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 3 मार्च :- उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑनलाईन भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को जहां नगद पुरुस्कार राशि भेंट की जाएगी वहीं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। संस्था की वरिष्ठ सदस्या व प्रतियोगिता की संयोजक कविता कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को समर्पित दिन है। ऐसे में संस्था द्वारा ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी को भाषण या कविता बोलकर व विडियो बनाकर संस्था के पास 8295333961 व 9813741180 व्हाटसअप पर भेजनी होगी। कविता कश्यप ने बताया कि भाषण या कविता नारी शक्ति को समर्पित होनी चाहिए व कविता स्वरचित होनी चाहिए। प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को विशेष पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
फोटो कविता कश्यप।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोध और कौशल विकास के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ कुवि को बनाएगा उत्कृष्टता का केन्द्रः प्रो. सोमनाथ।

Wed Mar 3 , 2021
शोध और कौशल विकास के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ कुवि को बनाएगा उत्कृष्टता का केन्द्रः प्रो. सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुवि एकेडमिक कौंसिल की 122 वीं बैठक सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, 3 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement