श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भीषण गर्मी से राहत के लिए चल रही है मंत्रोच्चारण के साथ अखंड पूजा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

महंत जगन्नाथ पुरी ने कालाष्टमी पर की भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा।

कुरुक्षेत्र, 30 मई : आग उगलती भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मारकंडा नदी के तट पर जहां हवन यज्ञ किया गया वहीं अखंड मंत्र जाप करते हुए पूजा की जा रही है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने अन्य संत महापुरुषों के साथ अखंड मंत्रोच्चारण पूजन प्रारम्भ करने से पूर्व नवग्रह का भी आहवान किया। मंदिर परिसर में वीरवार को सर्वकल्याण की भावना ज्येष्ठ मास का कालाष्टमी पूजन भी किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है। काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और जीवन में सुख- समृद्धि आती है। हर रोग-दोष का नाश हो जाता है। उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत के लिए मंदिर में अखंड मंत्र जाप निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीप पुरी, बिल्लू पुजारी, दर्शन, डा. आलोक सिंह, डा. आरुषि, दीप्ती, सवि गुप्ता, हरनेक सिंह, दीन दयाल, कपिल शर्मा इत्यादि भी मौजूद रहे।
नवग्रह मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement