प्रॉपर्टी विवाद व पत्नी पर नजर रखने वाले चाचा की भतीजे ने की थी हत्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर चौराहे के पास घर में सो रहे बुजुर्ग दयाशंकर की सगे भतीजे ने जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि उसके चाचा अपनी संपत्ति बेच न दें। वहीं उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी पर चाचा की बुरी नजर थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने चाचा की हत्या कर दी।
सिकलापुर निवासी रितिक ने रविवार रात एक बजे कोतवाली में दीवान को कॉल करके अपने चाचा दयाशंकर की हत्या की सूचना दी। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर अमित पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बुजुर्ग का शव उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। रितिक ने जो बातें बताई वह चौंकाने वाली थीं। उसने पांच लोगों के नाम बताए। कहा कि यह लोग उसे मारने आए थे और उसके चाचा को धोखे में गोली मारकर चले गए।
एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्देश दिया तो पुलिस ने रात में नीरज, अमित, सचिन, वासू व अप्पू को इनके घर से पकड़ लिया। अधिकांश लोग घरों में बेफिक्र होकर सो रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ व सभी तरीकों से जांच शुरू कर दी। पूछताछ के बाद साफ हो गया कि हत्या रितिक ने ही की है। करीब 15 घंटे तक चली जांच में रितिक ने आरोप कबूल कर लिया। आरोपी के पास से एक 315 तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारसूत, एक पेचकस और एक प्लास बरामद हुआ है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम लव सिरोही, दरोगा जितेन्द्र कुमार, वीरभग्र सिंह, नीतू तोमर, रूची सोलंकी, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, अखिलेश यादव और कपिल तोमर शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति में दिखा आस्था, उमंग, श्रद्धा और उल्लास का संगम, जब 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल

Wed Mar 19 , 2025
नारी शक्ति में दिखा आस्था, उमंग, श्रद्धा और उल्लास का संगम, जब 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल.. वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भव्य कलश यात्रा से आरम्भ हुआ 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ।उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल।हेलीकॉप्टर से कलश यात्रा […]

You May Like

Breaking News

advertisement