जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम लांती के 233 घरों में पहुंच रहा नल से जल

घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में हुआ सुधार – श्रीमती ललिता दास

महासमुंद 2 अप्रैल 2026/ जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता से जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लांती के ग्रामीणजन बहुत खुश हैं। इस उपलब्धता के लिए ग्रामीणजन केंद्र और राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्रामीणजन बताते हैं कि एक समय था जब गांव के ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप और पावर पंप पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में जल संकट गहराने पर महिलाओं को दूर-दराज तक जाकर पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अत्यधिक खपत होती थी।
इस समस्या के समाधान हेतु जल जीवन मिशन के तहत ग्राम लांती में 85.04 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ जल प्रदाय व्यवस्था विकसित की गई। इसके अंतर्गत एक सुसज्जित पानी टंकी का निर्माण किया गया तथा लगभग 4400 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इस परियोजना के माध्यम से गांव के 233 घरों तक नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। पहले जहां गांव में मात्र 6 हैंडपंप और 2 पावर पंप के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, वहीं अब अधिकांश परिवारों को उनके घर पर ही नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुभाषिणी साहू के नेतृत्व, पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता तथा ग्रामीणों के सहयोग की भूमिका रही है। सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम लांती को 13 सितम्बर 2025 को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया।
गांव की हितग्राही श्रीमती ललिता दास बताती हैं कि पूर्व में उन्हें पानी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था और कई बार दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता था। किंतु अब घर में नल कनेक्शन मिलने से उन्हें सहज रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है। वे कहती हैं कि इससे उनके समय की बचत के साथ परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन

Thu Apr 2 , 2026
कोंडागांव, 2 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के साथ-साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।उप संचालक, समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम […]

You May Like

Breaking News

advertisement