सडक़ सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत फिरोजपुर में वाकाथोन का आयोजन, 25 स्कूलों के 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

सडक़ सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत फिरोजपुर में वाकाथोन का आयोजन, 25 स्कूलों के 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाना है लक्ष्य- एडीजीपी ट्रैफ़िक

(पंजाब) फिरोजपुर 30 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत फिरोजपुर में राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत वाल्काथोन का आयोजन किया गया, जिसमें 25 स्कूलो के 1500 से अधिक विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। सारागढ़ी मैमोरियल रोड़ से आरम्भ हुई यह रैली शेरशावली चौंक, डीसी कार्यालय रोड़ से होती हुई डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंची। रैली को झंडी देने की रस्म एडीजीपी ट्रैफिस ए.एस रॉय के अलावा डीसी दीपशिखा शर्मा, एसएसपी सौम्या मिश्रा, शिक्षाविद्व डा. अनिरूद्ध गुप्ता, लीड एजंसी के ज्वाइंट डॉयरैक्टर देसराज कंबोज ने अदा की। उनके द्वारा विद्यार्थियो को यातायात नियमो का पालन करने का संदेश दिया गया और अपने अभिभावको व मित्रो से भी आहवान करने को कहा कि वह भी सडक़ पर वाहन चलाते हुए नियमो का पालन करे। विद्यार्थियो के साथ-साथ अधिकारियो ने भी पैदल वाल्काथोन में हिस्सा लिया। नैशनल रोड़ सेफ्टी मंथ 2025 के तहत आयोजित इस वाल्काथोन में लीड एजंसी रोड सेफ्टी, पंजाब स्टेट रोड़ सेफ्टी कौंसिल, डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांस्पोर्ट पंजाब, डिस्ट्रिक रोड़ सेफ्टी कमेटी, डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन व मयंक फाऊंडेशन ने विशेष रूप से हिस्सा लिया था। वाल्काथोन के बाद डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के ग्राऊंड में विशेष जागरूकता कार्यक्कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियो द्वारा स्कूली विद्यार्थियो को ट्रैफिक नियमो का पाठ पढ़ाया गया। प्रिंसिपल याचना चावला द्वारा सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई। मंच का संचालन हरिन्द्र भुल्लर द्वारा किया गया। दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित कार्यक्रम में डीसी मॉडल के विद्यार्थियो द्वारा सरस्वति वंदना पेश कर सभी का समां बांधा।

मयंक फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि सडक़ हादसो को रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग द्वारा आए दिन नए-नए आयाम स्थापित करके जो प्रकल्प चलाए जा रहे है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में सडक़ हादसो की संख्या में कमी आई है और सडक़ सुरक्षा फोर्स का कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सडक़ पर वाहन चलाते हुए हमे नियमो का पालन ना सिर्फ अपनी जान की सुरक्षा के लिए बल्कि अन्य की जान की सुरक्षा के लिए भी करना चाहिए। सम्बोधित करते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले के 28 ट्रैफिक कर्मियो द्वारा 26 हजार चलान काटकर अनेको जाने बचाई गई है। उन्होने कहा कि अकसर देखा जाता है कि लोग मर्डर को बड़ा क्राइम मानते है, लेकिन उससे बड़ा अपराध सडक़ यातायात में किसी की मौत का होना है। सौम्या मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2023 में 28 कत्ल के मामले सामने आए थे और वर्ष 2024 में कत्ल के मामलो की संख्या 33 थी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में उसी तरह 2023 मेें सडक़ हादसो में 135 लोगो ने जान गंवाई तथा 2024 में 143 लोगो की जान गई।

एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने कहा कि फिरोजपुर में खास तौर पर यह कार्यक्रम रखा गया है, क्योंकि यहां की पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा के कार्यो में अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वाकाथोन रैली से लेकर कार्यक्रम में हजारो की संख्या में उपस्थित हुए विद्यार्थियो ने यह साबित कर दिया है कि वह खुद को ट्रैफिक नियमो का पालन करेंगे ही व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि मयंक फाऊंडेशन द्वारा यातायात नियमो की जागरूकता में जो कदम उठाए जा रहे है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि फाऊंडेशन द्वारा स्कूलो में सैमिनार लगाने के अलावा लोगो को हैल्मेट बांटना, वाहनो पर रिफ्लैक्टर लगाना काफी अच्छा प्रयास है। मयंक फाऊंडेशन के संस्थापक दीपक शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लीड एजंसी द्वारा पंजाब में मयंक फाऊंडेशन का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस व सभी स्कूलो के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित करवाया गया है। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी डॉ जगदीप सिंह, मयंक फाऊंडेशन के सचिव राजीव सेतिया, अश्विनी शर्मा, संदीप सहगल, दीपक मठपाल, कमल शर्मा, राकेश कुमार, हरीश मोंगा, कृष्ण लाल सचदेवा, अक्ष कुमार, नविंदर, हरिन्द्र भुल्लर, गौरव भल्ला, विकास अग्रवाल के अलावा विक्रमादित्या शर्मा, डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम अनु शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਅਮਿੱਟ ਯਾਦਾਂ ਛੱਡ ਗਿਆ ਡਾਇਟ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ

Fri Jan 31 , 2025
ਅਮਿੱਟ ਯਾਦਾਂ ਛੱਡ ਗਿਆ ਡਾਇਟ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 29 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਐਸ.ਸੀ ਈ.ਆਰ.ਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਅੰਤਰ ਜਿਲਾ ਡਾਇਟ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ l ਜਿਸ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਵਜੋਂ ਅਜ ਡਾਇਟ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਡਾਇਟ ਸਿੱਖਿਆਰਥੀਆ […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored