श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिदिन सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यार्थियों की हो रही है गतिविधियां

श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिदिन सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यार्थियों की हो रही है गतिविधियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दिया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं विश्व शांति का संदेश।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रथम शिक्षा सत्र में प्रतिदिन विद्यार्थियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। स्कूल प्रिंसिपल रेणु राघव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में स्कूल परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस इत्यादि के अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं व अन्य गतिविधियां करवाई गई। इस प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बनता था। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि श्री जयराम संस्थाओं का मकसद हमेशा बच्चों की प्रतिभा को उभार कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वीरवार को भी डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाल वाटिका के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में जहां भाग लिया वहीं विचारोत्तेजक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भी नन्हे बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब का शिष्टमंडल नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से मिला

Fri Apr 25 , 2025
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब का शिष्टमंडल नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से मिला। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अग्रवाल समाज की तरफ से नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का स्वागत किया गया। कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब का एक शिष्टमंडल कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से उनके कार्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement