संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नहर के पुल से लगा दी छलांग , तलाश जारी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने नहर के पुल से लगा दी छलांग , तलाश जारी

✍️कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज । जनपद कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बा खढनी के निचली गंग नहर पुल से युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों मे छलांग लगा दी। जानकारी होते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। वह इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी गई, तो सभी का रो रो कर बुरा हाल है।सौरिख कस्बा निवासी डूडा कॉलोनी आजाद नगर का रोहित उम्र 21 वर्ष पुत्र प्रमोद बाथम ने बीती रात खढनी कस्बा की निचली गंगा नहर के पुल से छलांग लगा दी। जानकारी होते ही घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। वही इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। वही इसकी शादी नवंबर माह में औरैया जनपद से तय हुई थी। किसी बात को लेकर नाराज युवक ने नहर के पुल से छलांग लगा दी। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में हर घर और हर प्रतिष्ठïन पर लहरा रहा है राष्ट्रीय ध्वज

Sun Aug 14 , 2022
कुरुक्षेत्र में हर घर और हर प्रतिष्ठïन पर लहरा रहा है राष्ट्रीय ध्वज,पिपली ताऊ देवी लाल पार्क में डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने बुजुर्गों को वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 लाखों लोगों के घरों की शान बढ़ा रहा है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। […]

You May Like

advertisement