
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ हिसार – वैभव गुप्ता।
हिसार, 4 जुलाई : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र के जन्मदिन पर स्वच्छता को समर्पित
चलाए मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड नं.16 के पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने अपनी टीम के साथ पटेल नगर मार्किट के पीछे शनि मंदिर वाली गली से “स्वच्छ नगर हो हमारा” स्वच्छता अभियान को स्वयं झाड़ू लगा कर प्रारंभ किया।
इस मौके पर पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने कहा की जिस प्रकार घर की गृहणी प्रतिदिन घर में सफाई करती है, ताकि घर मे माता लक्ष्मी जी का वास जो इसी प्रकार हमें अपने घरों,अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए,क्योंकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करने से बीमारियों में कमी, स्वास्थ्य सुधार, सुरक्षित पर्यावरण, और आर्थिक विकास जैसे अनेक महत्वपूर्ण लाभ होते हैं। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है,और देश का सामाजिक-आर्थिक विकास होता है। हालांकि नगर निगम टीम भी स्वच्छता अभियान के नियमों का उलंघन करने वालों का निरंतर चलान भी करती है,जिससे हमारा आर्थिक नुकसान होता है।इसलिए हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने कहा की वार्ड में समय समय पर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर उनके साथ चन्द्र भान गांधी, राजकुमार मदान, अजय खन्ना, नरेश महता, भारत भूषण शर्मा,गौरव नागपाल के अलावा ब्राइट फ्यूचर एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।
चित्र,स्वच्छ भारत अभियान के तहत पार्षद राजेन्द्र बिड़लान ने पटेल नगर में चलाया स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू लगाते हुए।


