आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत खेल दिवस पर आयोजित साइकिल यात्रा का कुवि में हुआ समापन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पद्मश्री योगेश्वर दत्त, ओलम्पिक पदक विजेता सुरेन्द्र कुमार व विधायक सुभाष सुधा ने बढाया खिलाड़ियों का हौसला।

कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त :- रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत खेल दिवस पर आयोजित साइकिल यात्रा का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केन्द्र में समापन हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा पद्मश्री योगेश्वर दत्त, ओलम्पिक पदक विजेता सुरेन्द्र कुमार व विधायक सुभाष सुधा ने खिलाडियों का बतौर मुख्यातिथि हौंसला बढ़ाया।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने साईकल रैली के समापन के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का धन्यवाद दिया तथा सभी खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि कुरुक्षेत्र में खिलाड़ियों को सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को खेलों के हब के रूप में विकसित करना उनका सपना है।
क्रीडा भारती के अध्यक्ष व पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने भी अपने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती पर खेलों के अनुरूप माहौल है। आगे चलकर उन्हें उम्मीद है कि बहुत से ओलम्पियन यहां से निकलकर देश का नाम रोशन करेंगे।
ओलम्पिक पदक विजेता सुरेन्द्र पालड़ ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज उनकी सफलता में विश्वविद्यालय का बहुत योगदान रहा है। विश्वविद्यालय हमेशा खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक माहौल देता है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्यातिथियों व साईकल यात्रा के सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हमेशा से खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करता रहा है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे अतिथि सुरेन्द्र पालड कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। विश्वविद्यालय ने देश को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं और आगे भी उन्होंने खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय में सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिया।
इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, क्रीडा भारती के संगठन मंत्री उमेश, उत्तर क्षेत्र संयोजक दलपत, डीपी चौधरी, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, प्रो. प्रेम कुमार, कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, कुवि लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. महासिंह पूनिया, राजेश सोबती आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण

Sun Aug 29 , 2021
कन्नौज। रविवार को पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ से एस एन सिंह उपनिदेशक के आदेश पर जनपद कन्नौज के ग्राम मोचीपुर, मियांगंज, जसौली और फगुहा आदि ग्रामपंचायतों का औचक निरीक्षण कर ग्राम सचिवालयों और सामुदायिक शौचालयों की गुणवत्ता और क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मेरे अतिरिक्त अपर जिला पंचायत […]

You May Like

advertisement