सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले, अमृतवेला प्रभात सोसायटी मुख्य सहयोगी संस्था की ओर से फिरोजपुर की धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर को निकाली जाएगी:राजेश सचदेवा

सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले, अमृतवेला प्रभात सोसायटी मुख्य सहयोगी संस्था की ओर से फिरोजपुर की धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर को निकाली जाएगी:राजेश सचदेवा

फिरोजपुर 27 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को गोखले हाल से निकाली जाएगी और प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न होगी। यह निर्णय अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों एवं अलग-अलग मंदिरों के प्रतिनिधियों ने विशेष मीटिंग में लिया है। गोखले हाल से बारात 4:30 बजे पूजा अर्चना के बाद शुरू होकर श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर, मेंन बाजार, दिल्ली गेट पहुंचेगी यहां पर सियाराम उत्सव कमेटी की सुनहरी स्टेज पर सीता माता और भगवान श्री रामचंद्र जी को वर्णमाला पहनाई जाएगी। ऊपरांत यह बारात मैगजीन गेट, डेरा बाबा धनीराम, श्री कृष्णा मंदिर मोहल्ला सचदेवा, निर्धन निकेतन मंदिर, डॉक्टर साधु चंद चौक से होते हुए प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुखदास मंदिर पहुंचकर विश्राम करेगी। प्रबंधकों की ओर से आप सभी प्रभु प्रेमियों को निवेदन है कि अपने परिवार समेत प्रभु श्री राम जी की बारात में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौं प्रभु पार अवसि गा चहहू, मोहि पद पदुम पखारन कहहू॥" केवट

Sun Sep 28 , 2025
पुरातन श्री रामा नाटक क्लब लोकेशैड फिरोजपुर की ओर से नदी पर करवाने के लिए केवट से प्रभु श्री राम जी का संवाद बड़े ही सुंदर ढंग से किया गया प्रस्तुत:राजेश वासुदेवा (पंजाब) फिरोजपुर 27 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= केवट प्रभु राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण को नदी […]

You May Like

advertisement