एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 300 बेड चिकित्सालय एवं जी.टी.आई.परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में दो स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण, रंगोली एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ
प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनपद बरेली में 300 बेड चिकित्सालय एवं जी.टी.आई. परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।
300 बेड चिकित्सालय, बरेली में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. पवन कपाही, डॉ. अमित, डॉ. रजनीकांत, डॉ. सतीश चन्द्र, डॉ. इंतेजार हुसैन एवं डॉ. मधु गुप्ता सहित चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण, पौधों के संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण की सामूहिक शपथ ली।
दूसरा कार्यक्रम जी.टी.आई. परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ विधायक, मीरगंज डॉ. डी. सी. वर्मा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता वर्मा, डॉ. शर्मिला, डॉ. प्रीति तथा जी.टी.आई. के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता गतिविधियों का समन्वय डॉ. मधु गुप्ता द्वारा किया गया। इनर व्हील क्लब ग्लोरी प्लस के सक्रिय सहयोग से “एक पेड़ माँ के नाम” विषय पर आकर्षक रंगोली का निर्माण यूपीएचसी सीबीगंज की टीम हिरदेश, सरिता, मीता, सुनीता एवं नीरज द्वारा डॉ. मधु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला उद्यान अधिकारी श्री जितेन्द्र एवं मीना नर्सरी के स्टाफ का पौधों की उपलब्धता एवं आवश्यक सहयोग हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों का संरक्षण करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंवरपुर पोस्ट-10 द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण

Sun Jul 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट-10 द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर कुंवरपुर पोस्ट-10 के पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने […]

You May Like

Breaking News

advertisement