मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्ग दर्शन में पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मंडल के स्टेशनों यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु किए गए विशेष प्रबंध

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आज पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, बदायूँ, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।
स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ एवं जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। भीड़ नियंत्रण एवं निगरानी के लिए विशेष गश्त की जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं अभ्यर्थियों हेतु शीतल पेयजल एवं शरबत वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन परिसर में अस्थायी “RPF May I Help You” बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां ट्रेनों, प्लेटफार्मों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सुरक्षा संबंधी संदेश एवं ट्रेन परिचालन की सूचनायें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। यात्रियों को जहरखुरानी, चोरी एवं अन्य अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी सहायता हेतु रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ/जीआरपी कर्मी से संपर्क करने की सलाह दी गई है। रेलवे प्रशासन के साथ आरपीएफ/जीआरपी के समन्वय से भर्ती परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव भक्ति गीत "भोले तेरी शरण” हुआ रिलीज – भक्ति और प्रेम से सराबोर मधुर प्रस्तुति

Wed Jun 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नाथ नगरी बरेली और भारत की समृद्ध भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “जे एम सी प्रोडक्शन” ने एक नया शिव भक्ति गीत “भोले तेरी शरण” आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया। शिव जी को समर्पित इस भजन में भक्तों के साथ उनके […]

You May Like

Breaking News

advertisement