बिहार:नव मुख्य पार्षद गुंजन सिंह के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर हो रही सफाई फारबिसगंज

नव मुख्य पार्षद गुंजन सिंह के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर हो रही सफाई फारबिसगंज

अररिया संवाददाता

विगत दिनों फारबिसगंज नगरपरिषद के मुख्य पार्षद पद पर लगे अविश्वास के कारण शहर में जहां लंबे समय तक साफ-सफाई का घोर अभाव दिखा। वही मुख्य पार्षद के पद पर 19वें मुख्य पार्षद के रूप में गुंजन सिंह के काबिज होते ही अब शहर को नीट व क्लीन करने का प्रयास किया जा रहा है, या फिर सीधे शब्दों में कहे तो गुंजन से ने अपने छोटे से कार्यकाल के लिए ही सही फारबिसगंज शहर को चकाचक करने की बीड़ा उठा ली है। कई दिनों से शहर के जीर्ण-शीर्ण पड़े कई मार्गो को इस पर्व के माहौल में बेमिसाली आदि के सहारे न केवल दुरुस्त किया गया बल्कि, शहर के कई वार्डो के महीनों से जाम पड़े नालों की युद्ध स्तर पर सफाई करवायी जा रही है और इस कार्य में बड़ी संख्या में आदिवासी सफाई कर्मियों को भी लगाया जा रहा है। खास बात यह है सफाई कार्य में खुद मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद मानिटिरिंग कर रहे है। मंगलवार शहर के वार्ड 17, वार्ड 2, वार्ड 3 सहित शहर के कई नालों की युद्ध स्तर पर सफाई करवायी गयी। जहां मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह, उप मुख्य पार्षद कृष्णदेव भगत, अशोक फुलसरिया, वार्ड पार्षद हेमंत रजक, संतोष राय आदि नप के गणमान्य खुद सफाई की मानिटिरिंग करते दिखे। सफाई निरीक्षण के दौरान नप के वरिष्ट प्रतिनिधियों ने कहा कि अभी दुर्गा पूजा का समय चल रहा और ऐसे समय में युद्ध स्तर पर सफाई का दौर जारी है। दीपावली व छठ तक शहर का कोई गली-मुहल्ला नही बचेगा जहां नालों व मार्गो की सफाई न हुई होगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जिले के 11 प्रमुख पूजा पंडालों के पास टीकाकरण केंद्र का संचालन शुरू

Wed Oct 13 , 2021
जिले के 11 प्रमुख पूजा पंडालों के पास टीकाकरण केंद्र का संचालन शुरू -सुबह 9 बजे से 9 बजे रात तक होगा टीकाकरण केंद्र का संचालन-सिविल सर्जन ने अररिया अड़गरा दुर्गा पूजा पंडाल के पास केंद्र का किया उद्घाटन अररिया संवाददाता दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख पूजा पंडालों के पास […]

You May Like

advertisement