
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने व्यापारियों व आढ़तियों को मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याएं हल करने का दिया आश्वासन।
लाडवा, प्रमोद कौशिक 2 जुलाई : मार्केट कमेटी लाडवा चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल, प्राकृतिक खेती, पानी की एक- एक बूंद बचाने और वॉकल फोर लोकल पर काम कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को बागवानी व अन्य फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान अधिक से अधिक जल को बचाएं और प्राकृतिक खेती को अपनाएं।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त वीरवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों व आढ़तियों से समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। व्यापारियों व आढ़तियों ने चेयरमैन को समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लिखित में पत्र भी सौंपा। इस पर चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने आश्वासन दिया कि वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिलकर सभी समस्याओं का हल करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आम जनता के बीच संवाद करके नई-नई नीतियों को लागू कर रहे हैं।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। इन विकास कार्यों का प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनमें अमृत सरोवर प्लस भी एक शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार आगे भी ऐसे ही कार्यों से प्रदेश का विकास करती रहेगी।
इस मौके पर सचिव संत कुमार, श्याम सुंदर सैनी, विजय सिंह भुल्लर मंडी प्रधान, जगदीश चंद्र, जयदेव बपदा, साहब सिंह, राहुल सैनी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


