वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों को सकुशल/भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का किया पूर्वाभ्यास

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आगामी त्यौहारों को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया।
जिसमें जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण के साथ-साथ जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, थाने के उपनिरीक्षकों/मुख्य आरक्षियों/आरक्षियों, रिजर्व पुलिस लाइन के कर्मियों व अग्निशमन पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस टीम को दंगा निरोधक/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों ( टियर गैस गन , अश्रु गैस के गोले आदि ) के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके/गुर सिखाये गये तथा अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर बितर करने के विभिन्न तरीकों को भी बताया गया।* साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास किया गया।
इस ड्रिल में 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 13 क्षेत्राधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, 29 थाना प्रभारी/निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 112 मुख्य आरक्षी, 40 महिला आरक्षी एवं 355 पुरूष आरक्षी कुल 614 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय समेत समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक जनपद बरेली एवं अग्निशमन पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन व थानों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जनपद बरेली के थानों पर भी आगामी त्यौहारों को सकुशल/भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार बलवा ड्रिल का अभ्यास किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली के किला बाजार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी

Thu Mar 6 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली के किला बाजार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि किला बाजार के फाटक की ढलान के नीचे से सड़क जर्जर हो गई है। इस खराब सड़क पर […]

You May Like

advertisement