थाना नवाबगंज बरेली क्षेत्रान्तर्गत अंजुमन कमेटी ने किया कावड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया अभिनन्दन

थाना नवाबगंज बरेली क्षेत्रान्तर्गत अंजुमन कमेटी ने किया कावड़ियों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया अभिनन्दन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना नवाबगंज बरेली क्षेत्र के ग्राम रिछौला में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन रजि0 नवाबगंज बरेली द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदस्यगण मो0 असलम अंसारी, मो0 इरफान सिद्दीकी, अनवर अहमद, इम्तियाज इदरीसी, खुर्शीद अहमद, एम.ए. अंसारी, यासीन खुद्दार, मो0अरशद, ताहिर एडवोकेट, मो0 अलीम अशर्फी, जाहिद, आसिफ, असलम, अली मास्टर आदि उपस्थित रहे। समूह द्वारा श्रावण मास के अवसर पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवरियों का स्वागत एवं पुष्प वर्षा कर हिन्दू- मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज सहित पुलिस बल द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्था को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाथ नगरी में भोले की आस्था का आसमानी उत्सव: तीसरे सोमवार को हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब

Tue Jul 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी बरेली में शिवभक्ति और श्रद्धा का ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे शहरवासी शायद ही कभी भूल पाएंगे। पहली बार आसमान से फूलों की बारिश हुई वो भी सीधे सात नाथ मंदिरों पर। हेलीकॉप्टर से बरसते फूलों […]

You May Like

Breaking News

advertisement