प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य, ई- के वाई सी नहीं कराने पर पी एम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि प्रदान नहीं की जाएगी

जांजगीर चांपा, 22 मार्च,2022/ भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनार्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों को पी.एम. किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों द्वारा ई- के वाई सी नहीं कराया जाएगा उन्हें पी एम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में जिले के उप संचालक कृषि श्री एम. आर. तिग्गा ने बताया कि शासन द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को देने और फर्जीवाड़ा को रोकने हेतु ई-केवाईसी. करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए पी.एम. किसान पोर्टल पर भी ई-केवाई.सी. अपडेट के लिए ऑप्शन दिया गया है। ई-के.वाई.सी. करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पी.एम. किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र /लोक सेवा सेंटर्स / सी.एस.सी. के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते हैं । कृषक द्वारा पोर्टल मे ई- के.वाई.सी. करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक की गई है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन ई- के. वाई.सी. नहीं करवाने वाले कृषकों को पी. एम. किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त की राशि प्रदान नहीं की जावेगी ।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पं जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रवेश चयन परीक्षा 27 मार्च को

Tue Mar 22 , 2022
जांजगीर चांपा, 22 मार्च,2022/ पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2022-23 में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया गया है। जिसमें परीक्षा के लिए निम्न केन्द्र बनाए गए हैं- परीक्षा केन्द्र शासकीय नवीन आदर्श पूर्व […]

You May Like

advertisement