वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत बरेली में भव्य जनभागीदारी के साथ हुआ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली द्वारा “वृक्षारोपण महायज्ञ–2026” के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी के स्वागत उदबोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान की महत्ता बताते हुए जनसहभागिता को इसकी सफलता का प्रमुख आधार बताया तथा प्रत्येक नागरिक से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित व्यापक वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम, माननीय सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल तथा माननीय विधायक संजीव अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा। वन विभाग, WWF तथा हस्तशिल्प से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण एवं स्थानीय हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का आयोजन भी हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बना।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन अधिकारियों, आईटीबीपी के जवानों, स्कूली बच्चों तथा अन्य उपस्थित नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा इसमें विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम, माननीय सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, माननीय सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, माननीय विधायक (कैंट) संजीव अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन पी.पी. सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी बरेली दीक्षा भंडारी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एस.पी. सिटी मानुष पारिक , अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, आईटीबीपी के कमांडेंट एस. झा, जूनियर लीडर अकादमी के सूबेदार अवतार चौहान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी, जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया, प्रांजुल शर्मा (क्लाइमेट विशेषज्ञ), भावना सिंह (नेचर मित्र), उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला विमल किशोर भारद्वाज, क्षेत्रीय वन अधिकारी बरेली वैभव चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी फरीदपुर ऋषि कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी आंवला हनुमान प्रसाद सहित वन विभाग के अन्य समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 300 बेड चिकित्सालय एवं जी.टी.आई.परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक किया आयोजित

Sun Jul 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में दो स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण, रंगोली एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथप्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनपद बरेली में 300 […]

You May Like

Breaking News

advertisement