अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

कोण्डागांव, 06 मई 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में बैठक मध्यस्थता कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा, कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय, केन्द्रीय जेल जगदलपुर से कल्याण अधिकारी शिवप्रसाद करसायल, उप-जेल नारायणपुर सहायक जेल अधीक्षक पीयूष जगदाले एवं लोक अभियोजन अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग से सम्मलित रहे।
 अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटीरू- अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक के दौरान ऐसे बंदियों के मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जो लंबे समय से विचाराधीन है, जिनकी जमानत हो चुकी है परंतु वे जमानत की शर्ते पूरी नहीं कर पा रहे हैं, अथवा जिनकी सजा की अधिकतम अवधि के सापेक्ष वे पर्याप्त समय जेल में बिता चुके हैं। न्यायाधीश महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र बंदियों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा विधि के अनुरूप उन्हे राहत प्रदान की जाए। इसके साथ ही, बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं न्याय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। साथ ही शंकर महतो के संबंध में एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह दिनांक 21,22 एवं 23 अगस्त को होने वाले स्पेशल लोक अदालत के संबंध में चर्चा किया गया।
 मॉनिटरिंग सेल – मॉनिटरिंग सेल की बैठक में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान न्यायाधीश महोदय द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव को निर्देश दिए गए तथा न्यायिक अधिकारियों के निर्माणाधीन आवास गृह व न्यायिक कर्मचारियों के निर्माणधीन आवास गृह के संबंध एवं पीड़िता एवं बच्चों सहित पीड़िताओं के परिजनों के बैठक के लिए वातानुकूलित सुसजित पीड़िता एवं बच्चों के अनुकूल कक्ष शौचालय सहित बनाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।
 नेशनल लोक अदालत- दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु न्यायाधीश महोदय द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव को निर्देश दिये। साथ ही दिनांक 18 जुलाई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में धारा 138 पराक्राम्य लिखित अधिनियम (यू/एस 138 एन आई एक्ट) चेक बाउंस के मामलों को निपटारा करने के संबंध में चर्चा किया गया।
 हिट एण्ड रन- हिट एण्ड रन के संबंध में बैठक ली गई जिसमें अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मौतों और घायलों के फ्रेम कम्पनसेशन की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने की चर्चा की गई। पीड़ित पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया एक्सीडेंट के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु या गंभीर चोटों हेतु मुआवजा निर्धारित करने पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित दस्तावेज तैयार कर एसडीएम को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशासन से शिविर व प्रचार-प्रसार को व्यापक रूप से करने के लिए समन्वय के साथ चर्चा किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगा

Wed May 6 , 2026
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल को भेंट किया 36 फुट ऊंचा तिरंगा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से, जल्द लहराएगा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में 36 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 मई : […]

You May Like

advertisement