फिरोजपुर मंडल में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत मंडल कार्यालय के सभागृह में पारदर्शिता सत्यनिष्ठा और उत्तरदायित्व विषय पर कराया गया सेमिनार का आयोजन

फिरोजपुर 29 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर मंडल में 26 अक्टूबर 2021 से 01 नवम्बर 2021 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंडल कार्यालय के सभागार में “पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और उत्तरदायित्व” विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, नयी दिल्ली से आए मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अश्वनी कुमार ने की। उनके साथ सतर्कता विभाग की एक टीम आई थी जिसमें विभिन्न विभागों के सतर्कता अधिकारी थे। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा किरण, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी. पी. सिंह तथा अन्य अधिकारी इस सेमीनार में सम्मिलित हुए। श्री अश्वनी कुमार ने रेलवे के कार्यप्रणाली में सुधार एवं पारदर्शिता लाने के उपायों पर विस्तारपुर्वक जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि टेंडर सम्बन्धित सभी कागजातों, बिल तथा फाइलों को भली प्रकार से जाँच करे ताकि अनियमितताओं से बचा जा सके। उन्होंने अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विस्तारपूर्वक बताया कि प्रायः किस तरह की अनियमिततायें रेलवे में होती है और इसे किस प्रकार दूर किया जा सकता हैं। उन्होंने अधिकारियों की समस्यायों को सुना और उन्हें मार्गदर्शन भी किया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी. पी. सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रधान कार्यालय से आई टीम को बताया कि मंडल द्वारा रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए इसकी सभी कार्य प्रणालियों को ऑनलाइन किया गया है। मंडल में पूर्णतः ई-ऑफिस, ई-नीलामी, ई-निविदाओं, ई-खरीद आदि का कार्य लागू किया जा चुका है। फिरोजपुर मंडल में पूर्णतः डिजिटलीकरण होने के कारण सभी शिकायतें बिना किसी देरी के दर्ज हो रही हैं और तत्परता से उनका निवारण किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉयन क्लब फिरोजपुर सतलुज द्वारा गोपाल गौशाला फिरोजपुर छावनी में 16वां प्रोजेक्ट सवामणी करके मनाया:लॉयन नवीन गुप्ता

Fri Oct 29 , 2021
फिरोजपुर 29 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- लॉयन क्लब फिरोजपुर सतलुज द्वारा इस वर्ष का 16th प्रोजेक्ट लॉयन नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्रेटरी लॉयन राम चंद जी के वित्तीय सहयोग से गोपाल गौशाला फिरोजपुर छावनी में सवामनी करके मनाया गयातत्पश्चात इसी दिन 17वां प्रोजेक्ट जीपीएस झूगे केसर सिंह […]

You May Like

advertisement