’खरीफ सीजन में कृषकों को निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम’

निर्बाध विद्युत व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य अभियंता ने समीक्षा बैठक लेकर सभी मैदानी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनांदगांव, 16 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेस हॉल में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिले के सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की समीक्षा बैठक लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि खरीफ फसल एवं अनिश्चितकालीन मानसून को देखते हुए स्वाभाविक रूप से कृषि पंपो का उपयोग वृह्द स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान कृषक उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति ही सर्वाेच्च प्राथमिकता होना चाहिए। सतत् विद्युत आपूर्ति के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंमता श्री मेश्राम ने विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पॉवर कंपनी द्वारा अपनाई गई नवीनतम टेक्नॉलाजी के जरिये उपभोक्ताओं की सेवा में वृद्धि, शिकायतों के त्वरित निराकरण, वर्षाकाल में विद्युत विषयक कार्यों की प्रगति, विद्युत दुर्घटना-चोरी रोकने जागरूकता सहित राज्य शासन की रीति-नीति के अनुरूप बिजली की निर्बाध आपूर्ति जैसे विषयों पर त्वरित कार्यवाही हेतु मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम ने वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य व संग्रहण की गहन समीक्षा की। वितरण हानि, ए.टी.एण्डसी. लॉस, ट्रांसफार्मर फेल्योर को कम करने के निर्देश दिये। उन्होंने तीनों जिलों के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को विद्यमान 33/11 के.व्ही लाइनों एवं विद्युत उपकरणों में आने वाले फॉल्ट एवं तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए नियमित रखरखाव करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता श्री मेश्राम ने कहा कि उपभोक्ता सेवा की दृष्टि सेे सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने में लापरवाही बरतनें वाले विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। सभी जिले में सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने एवं उपभोक्ताओ के विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर निम्नदाब लाईनों पर सतत् निगरानी रखने एवं वितरण उपकरणों में आने वाली खराबी को यथासंभव सुधार करने के सुझाव भी दिए। उन्होने समस्त अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण आरक्षित रखने तथा ब्लैक आऊट के हालात में संबंधित क्षेत्र में तत्काल पहुँचकर विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किये। उन्होने विद्युत दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि टूटे हुए तारों की जानकारी होने पर त्वरित कार्यवाही कर दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। साथ ही विद्युत लाइनों में कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें, जिससे विद्युत दुघर्टनाओं की संभावनाओं को समाप्त किया जा सकें।

इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की ने कहा कि जिले में विफल ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए त्वरित कार्यवाही हो, उन पर सतत निगरानी रखी जाए एवं निश्चित समयावधि में बदल दिया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पडे़। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें, निर्धारित लक्ष्य एवं कंपनी के दायित्वों के निर्वहन को पहली प्राथमिकता दें। इस अवसर पर राजनांदगांव वृत के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्रीमती सीमा ढील, श्री, जी. एस. फ्लोरा, श्री आलोक दुबे, श्री बीरबल उइके, श्री एस.पी. जैकब, श्री अनिल रामटेके, श्री मुकेश साहू, श्री नुरेन्द्र साहू सहित सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित हुए।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बागबाहरा अंतर्गत संचालित गौशाला का किया निरीक्षण

Thu Jul 16 , 2026
पशुओं एवं गौशाला के उचित रख-रखाव के लिए दिए सुझाव महासमुंद 16 जुलाई 2026/ विकासखण्ड बागबाहरा के अंतर्गत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, डॉ. अंजना नायडू द्वारा बुधवार को विद्यादेवी गौशाला एवं टेमरी गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप संचालक द्वारा वर्षा ऋतु में पशुओं के उचित […]

You May Like

Breaking News

advertisement