कन्नौज:निष्पक्ष जांच हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री को किया जाए पद से बर्खास्त- भाकियू (स्वराज)

निष्पक्ष जांच हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री को किया जाए पद से बर्खास्त- भाकियू (स्वराज)
✍️,
लखीमपुर किसान हत्याकांड में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने पुतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके चलते प्रशासन ने सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के नगर गुरसहायगंज जी.टी. रोड स्थित जिला कार्यालय/आवास पर डेरा जमाया और जिलाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राठौर को किया नजरबंद। नजरबंद की खबर मिलते ही दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आवास/कार्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया। तथा जिलाध्यक्ष की प्रशासन से नोकझोंक के बाद प्रशासन के मान-मनोब्बल करने पर जिलाध्यक्ष ने पुतला दहन कार्यक्रम को स्थगित कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया, जिसे जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के आवास/जिला कार्यालय पर उप जिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने पहुंच कर ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में भाकियू (स्वराज) ने तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने, निष्पक्ष जांच हेतु केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को पद से बर्खास्त करने, लखीमपुर किसान हत्याकांड में मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि को बढ़ाकर एक करोड़ करने सहित अन्य मांगे रखी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ मो० इसरार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे, सैनिक मोर्चा जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन, युवा जिला मीडिया प्रभारी हैदर अली, सह मीडिया प्रभारी आदेश राजपूत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम सनुज़ यादव, युवा ब्लाक महासचिव विकास पटेल, निर्मला राठौर, मंजू प्रजापति, रामश्री वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:सीता की खोज में प्रभु श्रीराम के निकले अश्रु बिंदु

Sat Oct 16 , 2021
सीता की खोज में प्रभु श्रीराम के निकले अश्रु बिंदु ✍️ संवादाता कन्नौज। कस्बा हसेरन में चल रही रामलीला मैदान में सीता हरण होने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अनुज लक्ष्मण के साथ वन वन घूम कर मां जानकी को पुकार रहे हैं । हे खग हे मृग हे […]

You May Like

advertisement