सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में चला अनोखा अभियान : एक पेड़ माँ के नाम

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल में आज एक विशेष और भावनात्मक कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी माँ के नाम पर एक एक पेड़ लगाया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, बटिक माँ के प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाने का एक सुंदर माध्यम भी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संचालक विपिन कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि माँ जीवन का आधार, होती है और पेड़ जीवनदायी ऑक्सीजन का स्रोत है। जब हम माँ के नाम पर पेड़ लगाते हंै तो यह भावनात्मक जुड़ाव हमें प्रकृति के प्रति’ जिम्मेदार बनाता है। इस अभियान के लिए लगभग 2 दर्जन पौधे वन विभाग द्वारा विद्यालय को प्रदान किए गए। जिनमें आंवला, अमरूद, नीम आदि जैसे जीवनदाय और औषधीय गुणों से भरपूर पौधे शामिल थे। ये सभी पौधे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभाव द्वारा मिलकर स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगाए गए।
विद्यालयक के शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस अभियान में अंकित कुमार, अंकुर, नेहा, सलिना, रिम्पी आदि स्टाफ सदस्य शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगीतमय स्वांग दम मस्त कबीरा ने जीता लोगों का दिल, सतीश कश्यप की प्रस्तुति के दिवाने हुए दर्शक

Sat Jul 19 , 2025
कला कीर्ति भवन में दम मस्त कबीरा स्वांग का हुआ सफल मंचन, कलाकारों ने लूटी वाहवाही।कबीर के जीवन का हर रंग है दम मस्त कबीरा। बृज शर्मा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली साप्ताहिक संध्या में शुक्रवार को डा. सतीश कश्यप […]

You May Like

Breaking News

advertisement